हरिद्वार/देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामले की सुनवाई के दौरान सुरेश राठौर को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में सामने आए एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पहले से ही उत्तराखंड के सबसे चर्चित और संवेदनशील मामलों में शामिल रहा है। ऐसे में इस नए घटनाक्रम ने मामले को लेकर जनचर्चा और बढ़ा दी है।
अदालत के आदेश के बाद सुरेश राठौर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।


