हरिद्वार। दिल्ली निवासी एक साध्वी ने बयान जारी कर संत समाज में खलबली मचा दी है। साध्वी ने बीबी-बच्चों वाले संतों की पोल खोली। उन्होंने कहाकि एक अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर पापा बने हैं। जो की इस समय मुंबई में है।
सूत्रों के मुताबिक विगत कुछ वर्षों पूर्व आचार्य महामण्डलेश्वर के पिता बनने की चर्चा जोरों से चली थी। चर्चा में बताया गया था कि आचार्य महामण्डलेश्वर की कथित बीबी ने रूड़की में एक पुत्र को जन्म दिया था। उस समय यह केवल यह चर्चाओं में सिमटकर रह गया। किन्तु अब साध्वी के आचार्य महामण्डलेश्वर के पिता बनने संबंधी बयान ने उस चर्चा को पुख्ता कर दिया है।
वैसे सूत्र बताते हैं कि आचार्य के केवल एक ही संतान नहीं है। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला के साथ गुलछर्रें उड़ाने के साथ आचार्य की रासलीला का शुभारम्भ हुआ था, जिस कारण से आचार्य को लखनऊ छोड़कर भागना पड़ा था।


