श्रीमहंत रमेश गिरि बने षडदर्शन साधु समाज के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष

संत समाज ने दी शुभकामनाएं, संगठन को राजस्थान में मजबूत करने की जताई उम्मीद


हरिद्वार। षडदर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए रमेश गिरि को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संत समाज में हर्ष का माहौल है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से राजस्थान में समिति के कार्यों को नई गति मिलेगी।


समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत गोपाल गिरि महाराज ने कहा कि रमेश गिरि को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से संगठन को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समिति संत समाज को संगठित करने और सनातन धर्म एवं संस्कृति से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है।


महामंत्री श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराज ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारियां समर्पित और सक्रिय संतों को दी जा रही हैं। रमेश गिरि की नियुक्ति से राजस्थान में संत समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।


श्रीमहंत गीतानंद गिरि महाराज ने भी रमेश गिरि को बधाई देते हुए कहा कि संत समाज की एकजुटता और आपसी समन्वय से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश गिरि अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।


नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गिरि ने समिति के वरिष्ठ संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने राजस्थान में संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए संत समाज के सहयोग से कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *