हरिद्वार। सम्पत्ति को लेकर सीनियर सिटीजन को बेटों व भतीजों द्वारा प्रताडि़त किए जाने के मामले में पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वाजिदपुर गांव निवासी पलटू राम उम्र 80 वर्ष पुत्र गुरु दास द्वारा उनके पुत्र राजकुमार व उसके छोटे लड़के दीपक तथा उनके भतीजे किशनपाल पुत्र सुखराम व उसके पुत्र अरुण निवासी गोविंदपुर वाजिदपुर द्वारा उनकी संपत्ति को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा था। इतना ही नहीं वृद्ध पिता को खाना आदि भी नहीं दिया जा रहा था, जिस कारण से वृद्ध पलटू राम परेशान थे। उन्होंने इससंबंध में बहादराबाद थाने में शिकायत की।
सीनियर सिटीजन की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बेटों व भतीजे के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया है।


