हरिद्वार। गुरुकुल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगाचार्य कर्मवीर ने आज गुरुकुल महाविद्यालय को बचाने के प्रयास की कोशिश करते हुए गुरुकुल में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय का उद्घाटन किया।
बता दें कि गुरुकुल महाविद्यालय को लेकर आपसी खिंचतान लम्बे समय से चल आ रही है। जिसका आज विधिवत रूप से गुरुकुल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगाचार्य कर्मवीर ने उद्घाटन किया। 1907 में स्वामी दर्शनानंद द्वारा आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित गुरुकुल महाविद्यालय की स्थापना 1 रुपये के दान और एक छात्र से शुरू कर करीब 350 बीघा जमीन परमहाविद्यालय की स्थापना की थी।
पिछले वर्षों में संस्था के दो गुटों में संस्था पर आधिपत्य को लेकर संघर्ष चल रहा है। एक पक्ष जो महाविद्यालय पर काबिज है, उसने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया था कि वह योग गुरु रामदेव के साथ मिलकर इस संस्था को समाप्त करना चाहते हैं।
आचार्य कर्मवीर ने कहा कि गुरुकुल को बचाने के लिए एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के राज्यपाल दोनों से बैठकर वार्तालाप की जाएगी और इस गुरुकुल को बचाया जाएगा। अगर इस गुरुकुल को बचाने के लिए एक बड़ा आंदोलन भी हमें करना पड़ा तो हम उसमें भी पीछे नहीं हटेंगे।


