हरिद्वार। नशे में हंगामा कर रहे दम्पत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि ज्वालापुर पुलिस को एक दम्पत्ति द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। दोनों के न मानने पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपने को पति-पत्नी बताया।
ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि दोनों ने पहले रानीपुर मोड़ के समीप कार में बैठकर शराब पी और नशा चढ़ने पर दोनों आपस में झगड़ा करने लगे ओर सड़क पर जमकर हंगामा किया। दोनों कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां ने ज्वालापुर क्षेत्र आए थे। बताया कि दोनों की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।


