हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भूपतवाला क्षेत्र में जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने यूपी निवासी तीन युवकों के खिलाफ पी़ित की शिकायत पर मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज लुधियाना पंजाब निवासी देवी दयाल शुक्ल पुत्र कमला प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर उत्तर प्रदेश के 03 युवकों पर भूपतवाला स्थित 3650 वर्ग फुट भूखंड कब्जाने का प्रयास करने व असफल रहने पर गाली गलौच, धमकी देने तथा विवादित जमीन पर खण्डित धार्मिक मूर्तियां डालकर प्रकरण को धार्मिक रूप देते का आरोप लगाया था।
मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के चलते प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने शहर कोतवाल भावना कैंथोला को तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर ने समीर गुफ्ता पुत्र स्व. रणवीर कुमार गुप्ता निवासी शक्ति खण्डवाला कलापुरम गाजियाबाद उ.प्र., वीर विक्रम सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी लवकनी थाना गौरी बाजार देवरिया उ.प्र. व अमित जैनी पुत्र लखमीचन्द जैनी निवासी सेक्टर-83 नोएडा उ.प्र. तथा व 03 अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकद्मा दर्ज किया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस अब इस मामले में आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।


