कनखल और बहादराबाद थाने में बदले एसएसआई, चौकी प्रभारी भी बदला


हरिद्वार। जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला आदेश के तहत अनुज सिंह को कनखल थाना और नितिन चौहान को बहादराबाद थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं, उपनिरीक्षक नवल किशोर को जगजीतपुर-चौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


एसएसपी ने नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण के साथ नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *