हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में शहर के सीनियर सिटीजनों की सहयता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे बुजुर्ग लोगों का डाटा एकत्र कर रही है जो अकेले रहते हैं। जिस से समय-समय पर उनका हाल चाल जान सके व उनकी हर संभव मदद हो सके।
इसी क्रम में आज श्यामपुर चौकी लालढांग में तैनात हेड कांस्टेबल शेर सिंह ने श्यामपुर क्षेत्र में रही रही बुजुर्ग महिला भगदेही देवी उम्र 88 वर्ष के मकान पर जाकर महिला का हालचाल जाना, जो काफी समय से बीमार चल रही थी।
पुलिस कर्मी द्वारा बुजुर्ग महिला को नारियल पानी आदि पिलाकर समय-समय पर आपकी देखरेख के लिए आते रहने के लिए आश्वस्त किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बुजुर्ग महिला ने पुलिस की इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया।


