सरकारी काम में डाली थी बाधा, पुलिस ने घर पर किया कुर्की नोटिस चस्पा

मीटर चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ की थी मारपीट

हरिद्वार। विद्युत मीटर चेकिंग के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने व अधिकारियों के साथ मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ पुलिस ने उसके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

विदित हो की 13 अक्टूबर को उपखंड अधिकारी लंढोरा हरिद्वार द्वारा ग्राम सिकंदरपुर मावाल में मीटर चेकिंग के दौरान चेकिंग टीम पर हमला/मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्र व्यवहार करने के संबंध में सुकराम पाल पुत्र साहब सिंह, रॉकी पुत्र सहेंद्र व सहेंद्र पुत्र बलबीर के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

मुकदमे में नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया कि परंतु आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए, परंतु आरोपी फिर भी लगातार फरार चल रहे हैं। पुनः न्यायालय से आज उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की उद्घोषणा वारंट प्राप्त कर अभियुक्त के मकान पर चश्पा एवम् ढोल नगाड़ों बजाकर मुनादी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *