हरिद्वार में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, निर्माण स्थल किया सील

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में प्राधिकरण ने अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यावसायिक निर्माण स्थल को सील कर दिया। यह कार्रवाई पीएसी रोड पर ए टू जेड ऑटोमोबाइल के सामने की गई, जहां नावेद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के लगभग 20×40 फीट क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया और पूरे स्थल को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध नक्शा स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना अनुमति निर्माण कार्य दोबारा शुरू न किया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई और अधिक कठोर हो सकती है।


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *