डायबिटीज के मरीज खाली पेट खाएं ये 4 चीजें, दिनभर नियंत्रित रहेगा ब्लड शुगर लेवल, एनर्जी भी रहेगी भरपूर

आज आपको चार ऐसे फूड के बारे में बताएंगे, जिनका खाली पेट सेवन दिनभर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में असर दिखा सकता है। डायबिटीज यानी मधुमेह आज के समय में एक आम, लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज पर काबू पाने के लिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना जरूरी है। इसके लिए विशेषज्ञ खानपान में सुधार करने की सलाह देते हैं। आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका आपके ब्लड शुगर लेवल पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देने और खासकर दिन की शुरुआत सही चीजों के साथ करने की जरूरत है। आइए जानते हैं ऐसी चार चीजों के बारे में, जिनका खाली पेट सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है।

1. रातभर भीगे हुए चिया सीड्स

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि चिया सीड्स फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इनमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है और ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज करता है। इससे अचानक ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। इस तरह भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

2. नारियल का तेल या सूखा नारियल

नारियल में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट एक चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल या सूखे नारियल के कुछ टुकड़ों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

3. 5-6 भीगे हुए बादाम

बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

4. काली किशमिश या प्रून (सूखा आलूबुखारा)

इन सबसे अलग, पोषण विशेषज्ञ काली किशमिश या प्रून खाने की सलाह देती हैं। इनमें भी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

डॉ. (वैद्य) दीपक कुमार
आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी
कनखल, हरिद्वार

वेबसाइट: https://adarshayurvedicpharmacy.in/
फेसबुक: https://www.facebook.com/adarshpharmacy/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/adarshayurvedicpharmacy/
ट्विटर: https://twitter.com/adarshpharmacy
यूट्यूब: https://www.youtube.com/@AdarshAyurvedic
ईमेल: aapdeepak.hdr@gmail.com
संपर्क: 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *