हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हरिद्वार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को मुखबिर की सूचना पर रुड़की बस अड्डे से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुर्जर निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुड़की ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर रुड़की बस अड्डे से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

