हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर से टीकमपुर बाईपास मार्ग निर्माण की स्वीकृति देने पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सीएम धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग निर्माण की स्वीकृति के लिए पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने सीएम धामी से क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए मार्ग निर्माण कार्य जाने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साढ़े सात किलोमीटर लंबा बायपास मार्ग 25.47 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा।
मार्ग निर्माण से क्षेत्र की जनता को खास लाभ होगा और बड़े वाहनों की आसानी से आवाजाही हो सकेगी। भारत निर्माण की स्वीकृति पर संजय गुप्ता ने सीएम धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा करते आए हैं और आगे भी जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए वह तन मन धन से साथ खड़े हैं।