हरिद्वार। इन दिनों बिकनी वाली महामण्डलेश्वर चर्चाओं में है। हर कोई बिकनी वाली महामण्डलेश्वर के संबंध में जानना चाह रहा है।
बता दें कि बिकनी वाली महामण्डलेश्वर जितनी चर्चाओं में है, उनके गुरु भी समय-समय पर उतने ही चर्चाओं में बने रहे। बिकनी वाली महामण्डलेश्वर के बाबा एक समय में हीरा चोर के नाम से खासे विख्यात हुए थे।
बात 90 के दशक की है। जब बाबा के आश्रम में एक महिला आयी। महिला बाबा को अपना गुरु मानने लगी और बाबा के प्रति उसकी श्रद्धा भी अधिक थी। महिला ने एक अंगूठी पहनी हुई थी। बताते हैं कि उस समय उस अंगूठी की कीमत करीब 25 लाख रुपये थी। मौका पाते ही बाबा ने अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया।
उस समय अंगूठी को लेकर खासा विवाद भी हुआ था। अंगूठी पाने के लिए मलेशिया की महिला ने काफी प्रयास किए। करीब छह माह तक विवाद चलने के बाद महिला ने अंगूठी की आस छोड़ दी और बाबा को भी बाय-बाय कर दिया। इसके अलावा भी बाबा के कई किस्से चर्चाओं में बने रहे। अंगूठी को पाने के बाद बाबा के वैभव में वृद्धि हुई। आज बाबा की सल्तनत को लेकर घमासान मचा हुआ है।