हरिद्वार। दुर्गाचार्य भवानी ऊर्फ कंचन गिरि जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने रुपये लेकर महामण्डलेश्वर बनाए जाने का हरिगिरि महाराज पर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहाकि डा. उदिता त्यागी को हाल ही में महामण्डलेश्वर बनाया गया। कहाकि बिना संस्कार कैसे किसी को महामण्डलेश्वर बनाया जा सकता है। अखाड़े में पद बिना रुपयों के प्राप्त नहीं किया जा सकता। यहां सब बिकता है। सूनें वीडियो में कंचन गिरि ने क्या कहा।
उन्होंने इस शास्त्र विरूद्ध कार्य के लिए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के अभिषेक करने पर भी सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहाकि तीन करोड़ रुपये लेकर रातों-रात राधे मां को महामण्डलेश्वर बना दिया है।


