हरिद्वार। वैदिक गौशाला लक्सर के राजेश रस्तौगी ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रत्र प्रेषित कर गौकशी करने वालों के खिलाफ रासुका में कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
पत्र में राजेश रस्तौगी ने कहाकि पुलिस की सख्तायी के बावजूद प्रदेश के बाहरी इलाकों से अपराधी उत्तराखण्ड खासकर हरिद्वार जनपद में आकर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कहाकि जनपद के बुग्गवाला व रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गौकशी करने वालों के साथ पुलिस को दो बार मुठभेड़ हो चुकी है। इस मुठभेड़ में आरोपियों के साथ पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
उन्होंने कहाकि ऐसी घटनाएं राज्य की लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। उन्होंने जनपद में गौकशी करने वालांे के खिलाफ रासुका में कार्यवाही किए जाने की मांग की। उन्होंने कहाकि यदि गौकशी करने वालों के खिलाफ रासुका में कार्यवाही नहीं की जाती है तो वैदिक गौशाला के सदस्य गौकशी के स्थान पर जाकर गाय आरती का आयोजन करेंगे।


