फॉरेन करेन्सी व ज्वेलरी चोरी मामले में किराएदार व उसका दोस्त निकले वारदात के मास्टरमाइंड, मामा की तलाश जारी

हरिद्वार। घर से विदेशी करेंन्सी व जेवरात चोरी कर लिये जाने के मामले में पुलिस ने ईनामी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चोर कोई और नहीं बल्कि पीडि़त के किराएदार व उसका दोस्त निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक गत 05 अप्रैल को नरेन्द्र वर्मा पुत्र स्व. आशाराम निवासी 16 सिविल लाईन आशादीप कम्पलेक्स हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकरअज्ञात चोर द्वारा घर में रखी विदेशी मुद्रा व ज्वेलरी चोरी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी। ाघटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में घटना के खुलासे के लिए प्रभारी सीआईयू रुड़की व कोतवाली रुड़की पर तैनात उनि देवेन्द्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश के निर्देश दिए।


पुलिस टीम ने पीडि़त के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरांे को देखा तो सीसीटीवी कैमरों में पीडि़त का किराएदार कार्तिक उर्फ प्रथम पंत व विकास सैनी का नाम प्रकाश में आया। दोनों की घटना के दिन से फरार चल रहे थे। दोनों के मोबाइल नम्बरो को सर्विलांस पर लगाकर दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किया, परन्तु दोनों शातिर के होने के कारण लगातार अपनी लोकेशन व मोबाइल फोन व नम्बर बदल रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम कबूल किया। आरोपितों की निशादेही पर चोरी किए जेवरात व विदेशी करेन्सी को बेचकर बदले गए 5 लाख रुपये बरामद कर लिए। इस मामले में विवेक पंत के मामा कार्तिक के भी शामिल होने के सुबूत मिले। पुलिस मामा की भी तलाश कर रही है।


पुलिस पूछताछ मं आरोपितों ने अपने नाम कार्तिक उर्फ प्रथम पंत पुत्र राहुल पंत निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की व विकास सैनी पुत्र सुनील कुमार निवासी निकट ए-टू-जेड न्यू आदर्श नगर रुड़की, हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। जबकि कार्तिक पंत के मामा विवेक पंत की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *