माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद से ही फरार चल रही उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन की यूपी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। इस बीच खबर है कि शाइस्ता यूपी पुलिस से बचने के लिए उत्तराखंड में कहीं छिपी है। बताया जा रहा है कि वह पैड़ी जिले में ही कहीं छिपकर बैठी है। जिसके चलते पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विदित हो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 15 अप्रैल देर रात पुलिस अभिरक्षा में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन बदमाशों ने गोली मारी कर हत्या कर दी थी। उसके बाद से उत्तराखंड पुलिस भी सतर्कता बनाए हुए है। अब जबकि माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के उत्तराखंड के पौड़ी जिले में छिपे होने की सूचना मिली है, जिस पर पुलिस ने चौकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से जनपद पौड़ी के कोटद्वार की सीमा लगे होने पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। पुलिस को संदेह है की अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और शूटर गुड्डू मुस्लिम उत्तराखंड की शान्त वादियों में छिपने के लिए आ सकते हैं। वहीं पुलिस को संदेह है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड के सुराग उत्तराखंड से भी जुड़े हो सकते हैं, जिस वजह से उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के साथ बाहरी व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।


