हरिद्वार। महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक हेड़ कांस्टेबल के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज करने के साथ विवेचना शुरू कर दी है।
बता दें कि पीडि़ता ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़खानी व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकद्मा दर्ज कर लिया है।


