हरिद्वार। फूलगढ़ नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला.फुसलाकर पथरी के जंगल तक ले जाने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो किशोर भी शामिल हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसारए जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की भूमिका पीड़िता को घटनास्थल तक पहुंचाने में रही।
मामले पर सियासी घमासान
दुष्कर्म कांड के बीच अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि बसपा विधायक व अन्य कुछ दल के नेताओं ने कुछ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया, जिससे चौहान बिरादरी में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व सभी समुदायों को समान दृष्टि से लेकर चलने का होता है। उनका कहना है कि किसी एक समुदाय के पक्ष या विरोध में खड़े होने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। लोगों ने यह भी कहा कि नाबालिग के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएए लेकिन इस संवेदनशील मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप उचित नहीं है।
कुछ स्थानीय लोगों ने आगामी चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि जनता ऐसे नेताओं का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगीए जो समुदाय विशेष को निशाना बनाकर राजनीति करते हैं।
पुलिस की जांच जारी
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अब तक कुल नौ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, जिनमें तीन आरोपी हाल ही में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगाए उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


