बहादुरपुर खादर को मिली नई सौगात, नवनिर्मित नाले का हुआ उद्घाटन

हरिद्वार। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर खादर में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित नाले का उद्घाटन किया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन लक्सर के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहाकि बहादुरपुर खादर में निर्मित यह नाला क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और बरसात के दौरान ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी। हमारी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाना है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित के कार्य आगे भी इसी गति से जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार कार्य कर रहे हैं तथा गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने नवनिर्मित नाले के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उनका कहना था कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण होने वाली परेशानियां अब काफी हद तक कम होंगी।
उल्लेखनीय है कि नाला निर्माण कार्य के लिए धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संजय गुप्ता के अनुरोध पर जारी कीथी।

उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने क्षेत्र में विकास कार्यों को इसी तरह निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *