लूट के बाद पुलिस-मुठभेड़: एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल

देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश मारा गया, जबकि थाना प्रभारी भी घायल हो गए।


पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है और उसे गोली मार दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


घायल व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उससे करीब दो लाख रुपये, मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों से भरा नीले रंग का बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा और तुरंत बदमाशों का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।


मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को गोली लग गई, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा
घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और घायल थाना प्रभारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर ले जाया गया, जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में घायल बदमाश को कोरोनेशन जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (शहर) मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस मामले की गहन जांच और पूछताछ में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *