नगर निगम का कंपनियों को अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर निगम खुद करेगा कार्रवाई
हरिद्वार। शहर की सड़कों और स्ट्रीट पोलों पर बेतरतीब ढंग से लटक रहे डिश, मोबाइल और ब्रॉडबैंड के तार-केबल अब नगर निगम के निशाने पर हैं। नगर निगम ने संबंधित फर्मों और कंपनियों को अपने अनियोजित एवं अनियंत्रित वायरध्केबल सात दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं।
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न डिश, मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियों ने बिना पूर्व अनुमति स्ट्रीट पोलों पर बड़ी संख्या में वायर और केबल लगाए हैं। इससे शहर की सुंदरता और स्वरूप प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम ने सभी संबंधित कंपनियों के संचालकों को सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि प्रकाशन की तारीख से सात दिवस के भीतर स्ट्रीट पोलों से अपने सभी अनियोजित एवं अनियंत्रित केबल हटा लें।
समयसीमा खत्म होने के बाद निगम अपने स्तर से केबल हटाएगा। नगर निगम ने साफ किया है कि निर्धारित अवधि में केबल नहीं हटाने पर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा। इस दौरान होने वाली कार्रवाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित फर्म या कंपनी के संचालक की होगी।

