पुरानी रंजिश में फुटवियर कारोबारियों पर मारपीट और जानलेवा धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज
विनोद धीमान
हरिद्वार। लक्सर नगर बाजार में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते कपड़ा व्यापारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। गोयल गारमेंट्स संचालक मोहित कुमार निवासी भदौला फार्मए पुरकाजी ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर चार युवकों पर गाली.गलौजए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मोहित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दे कर बताया किए 19 अप्रैल की रात वह अपने साथियों सन्नी, कन्हैया और वाशु के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी विकास शू प्लेस और अमन फुटवियर से जुड़े अमन, गौरवए शिवम और विकास उर्फ बॉबी ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोक लिया और गाली.गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अमन ने मोहित की नाक पर काट लियाए जिससे वह घायल हो गया।
शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे भाई ने किसी तरह मोहित को आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि जाते जाते हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घायल व्यापारी ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाजार में हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में भी रोष बना हुआ है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अमन, गौरव, शिवम और विकास उर्फ बॉबी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


