कनखल में युवक-युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हरिद्वार। एक युवक और उसकी महिला मित्र की आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उससे पांच लाख रुपए की रकम मांगी गई। रकम न देने पर वीडियो उसके परिजनों के मोबाइल पर भेज दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी महिला मित्र के साथ कनखल क्षेत्र के फ्लैट में गया था। आरोप है कि उसी दौरान उसके परिचित ने दोनों की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपए की डिमांड की। परिचित ने उसे रकम डलवाने के लिए अकाउंट नंबर भी भेजा। आरोप है कि रकम न देने पर उसकी वीडियो परिजनों के मोबाइल पर भेज दी। जिस कारण उसके परिवार में क्लेश हो गया और उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

थाना प्रभारी निरीक्षक कनखल नरेश राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *