ज्वालापुर में स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, अवैध भवन सील

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला मेहतान में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्य पर प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया गया है कि अमन मित्तल पुत्र विपिन मित्तल द्वारा लगभग 35×60 फीट क्षेत्रफल में मानचित्र से भिन्न निर्माण कराया जा रहा था।


प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार मामले में अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित कर कार्रवाई शुरू की गई थी। निर्माणकर्ता को कई बार निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद स्थल पर निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया।


लगातार निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए गए।


प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध निर्माण और मानचित्र के विपरीत किए जा रहे कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *