उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद जोत सिंह बिष्ट ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। जोत सिंह बिष्ट के साथ उनके बेटे भी आप में शामिल हुए हैं। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की राजनीति और कार्यों से प्रभावित होकर वे आप में शामिल हुए हैं। जोत सिंह बिष्ट के बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट को भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि जोत सिंह बिष्ट पिछले 20 सालों से उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर काबिज थे।

बड़ी खबरः बेटे संग AAP में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट, आज ही छोड़ी थी कांग्रेस


