भाजपा में अंदरूनी कलह! पार्षद पर मंडल मंत्री को जान से मारने की धमकी का आरोप, ऑडियो से मचा बवाल

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। भाजपा के पार्षद आकाश भाटी पर अपनी ही पार्टी के सप्तऋषि मंडल मंत्री विकास गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। विकास गुप्ता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने आकाश भाटी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।


मामले को और गंभीर बनाते हुए विकास गुप्ता ने एक कथित ऑडियो भी जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में आकाश भाटी, विकास गुप्ता को “नाले में गाड़ देने” जैसी धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं।
कथित ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

वहीं पार्षद आकाश भाटी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने AI तकनीक का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *