अर्द्धकुंभ पर आज निर्णायक बैठक, संतों के एक गुट की दूरी से बढ़ीं चर्चाएं

हरिद्वार। आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर आज शासन और संत समाज के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। कुंभ मेला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर तीन बजे सीसीआर में प्रस्तावित हैए जिसमें अर्द्धकुंभ की व्यवस्थाओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसारए बैठक से संतों का एक गुट दूरी बना सकता है। बताया जा रहा है कि बैठक की तिथि और समय तय होने के बाद कुछ संत शहर से बाहर चले गए हैंए जबकि कुछ ने अस्वस्थता का हवाला देकर बैठक में शामिल न होने की बात कही है। इसके अलावा कुछ अन्य संतों की उपस्थिति को लेकर भी संशय बना हुआ है।

ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आपसी सहमति से तय हुई इस अहम बैठक में संत समाज के कौन.कौन से प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होते हैं और कौन इससे दूरी बनाए रखता है। बैठक के नतीजे अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों और शासन.संत समन्वय की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *