विनोद धीमान
लक्सर। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के 206 सीटों पर बढ़त बनाने की खबर के बाद सुल्तानपुर और लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, खुशी पार्टी का आयोजन किया और जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है, जबकि कांग्रेस केवल एक राज्य में ही अपनी साख बचा पाई है।
भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस जश्न में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जय श्री राम के नारे लगाएं और एकजुटता का संदेश भी दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा, “पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। 15 साल से पश्चिम बंगाल की जनता कूशासन का दर्द जेल रही थी हिंदुओं वह महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा था पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। पांच राज्यों के नतीजे भी यह साबित करते हैं कि देश की जनता भाजपा की भरोसा जता रही है,मोदी है तो मुमकिन है। यह जीत लोकतंत्र की जीत है और आने वाले समय में भाजपा और मजबूत होगी।”
कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता, चेयरमैन प्रदीप सैनी, डॉ. सोमवीर चौहान, डॉ. जसवीर चौहान, गौरव गुप्ता, मोहन सैनी, सभासद अमनदीप सिंह, अकरम अली, नरेश, राजकुमार प्रजापति, शिव कुमार कश्यप, नवीन सैनी, ठेकेदार सुलेमान, शिव कुमार गुप्ता, ऋषिपाल प्रजापति, सनी चौहान, विपिन सिंगल, इशांत गुप्ता, रजत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और आगामी चुनावों में भी इसी तरह की सफलता का भरोसा जताया।


