आस्था गुप्ता ने 10वीं में 97.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार व विद्यालय में खुशी की लहर

हरिद्वार। शहर की होनहार छात्रा आस्था गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आस्था, डॉ. सीमा गुप्ता की सुपुत्री हैं और उन्होंने Delhi Public School Ranipur (डीपीएस रानीपुर) से यह सफलता हासिल की है।
आस्था की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आस्था शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।


आस्था ने आगे चलकर उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने सपनों को साकार करने का लक्ष्य रखा है। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *