महंत शिवम को बनाया गया मंच का उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, संत समाज ने प्रदान की शुभकामनायें

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित भारत तिब्बत सहयोग मंच की एक बैठक दिल्ली में आहुत की गई। बैठक में इन्द्रेश कुमार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) तथा पंकज गोयल (राष्ट्रीय महामंत्री, भारत तिब्बत सहयोग मंच) की संस्तुति पर भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम के मंहत शिवम महाराज को उत्तराखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शिवम महंत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी हैं, जिससे उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अनुभव प्राप्त है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि महंत शिवम महाराज का सामाजिक जीवन सेवा से परिपूर्ण एवं धार्मिक कार्यों में बेहद रूचि रखने वाला है हमें आशा है कि उनके द्वारा भारत तिब्बत सहयोग मंच का विस्तार कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष महंत शिवम महाराज ने बताया कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंच के मुख्य उद्देश्य तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बती शरणार्थियों का सहयोग, और चीनी अतिक्रमण के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। अधिक से अधिक लोगों को मंच में शामिल कर संगठन का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। चीन की विस्तारवादी तथा अमानवीय नीतियों को जन-जन तक पंहुचाया जायेगा। तिब्बत की आजादी भारत के सुरक्षा की गारंटी है। भारत तिब्बत सहयोग मंच का यह दृढ़ विश्वास है कि अगर विश्व में शांति-समन्वय-सद्भाव और बंधुत्व की भावना बनी रहेगी तो ही मानवता बची रहेगी और तभी संपूर्ण समाज का सर्वांगीण विकास व उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। नया दायित्व मिलने पर संत समाज में महन्त शिवम महाराज को शुभकामनायें प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *