युवक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, मंडी में मिले दोनों के शव

हल्द्वानी। हल्द्वानी में बहुत बड़ी वारदात हुई है. यहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गल्ला मंडी में एक युवक और एक युवती के शव बरामद मिले हैं। दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल दोनों की शिनाख्त में भी पुलिस जुटी है। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उनके सिर कुचल दिए थे। सिर इस कदर कुचले हुए हैं, कि चेहरे देखकर उनकी पहचान करना बड़ा ही मुश्किल काम है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह श्रमिक मंडी इलाके में काम करने पहुंचे थे। उन्होंने दोनों के शव देखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए।

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र प्रारंभिक तौर पर करीब 21-22 साल लग रही है। युवक 25 साल का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले की एक आईडी मिली है। इस आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के शव से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जो शिनाख्त में मददगार साबित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *