विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

बादशाहपुर में किया पुतला दहन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

विनोद धीमान
हरिद्वार।
प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, किसानों पर हुए लाठीचार्ज और लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बादशाहपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बस अड्डे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेतृत्व पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी हो चुकी है। देहरादून मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने जा रहे निहथ्ये किसानों पर बहादराबाद टोल प्लाजा पर बर्बर तरीके से लाठियां बरसाई गईं, जो लोकतंत्र की हत्या के बराबर है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है, और उन पर हमला पूरे देश पर हमला है।

मानसून सत्र को लेकर सरकार पर निशाना
विधायक ने मानसून सत्र को महज डेढ़ दिन में सीमित कर देने के फैसले को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है। बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे सवालों पर चर्चा से बचने के लिए सत्र छोटा किया गया। लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

सड़कों पर होगा और बड़ा आंदोलन
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली संकट, बेरोजगारी, महंगाई और अपराध चरम पर हैं, लेकिन सरकार आंकड़ों की बाजीगरी में उलझी हुई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी तथा गांव-गांव और कस्बों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सपा साजिद अली, प्रधान जाफिर अली, हाजी शहजाद अली, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तबरेज आलम बुंदू प्रधान डायरेक्टर मोहम्मद अली इरफान अली नाजिम अली डॉक्टर नसरुद्दीन मुंसाफ अली शीशराम नाग सिंह कश्यप साधुराम चौहान मुशर्रफ अली हारून प्रधान खेमचंद डॉक्टर श्यामलाल शहरिन अंसारी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बादशाहपुर चौराहे पर पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। माहौल ष्भाजपा सरकार मुर्दाबादष्, ष्किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगीष् जैसे नारों से गूंज उठा।

जनता की आवाज बनेगी कांग्रेस: अनुपमा रावत
अंत में विधायक अनुपमा रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर जनता की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार केवल जश्न और प्रचार में व्यस्त है। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस सड़कों से सदन तक जनता की आवाज बनेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *