हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को एक बार फिर से कोर्ट से झटका लगा है। आज भी चैम्पियन को जमानत नहीं मिली। जिस कारण से उनकी होली इस बार जेल में ही मनेगी। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान उनकी न्यायिक हिरासत को 21 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रणव सिंह चैम्पियन की आज सुनवायी होनी थी। केन्तु उन्हें आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। कुंवर प्रणव सिंह 27 जनवरी को जेल भेजे गए थे। हालांकि बाद में उन पर लगी जानलेवा हमले की धारा को हटाकर गैर इरादतन हत्या का प्रयास में तब्दील कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उनको जमानत नहीं मिली है।
कोर्ट ने 21 मार्च तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।