तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, दो को अनुकंपा तो एक को जनहित में नई तैनाती

देहरादून। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से तीन पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें दो अधिकारियों का स्थानांतरण अनुकंपा के आधार पर, जबकि एक अधिकारी का तबादला जनहित में किया गया है। डीजीपी कार्यालय की ओर से 23 सितंबर को जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल से स्थानांतरित कर एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है। उनका स्थानांतरण अनुकंपा के आधार पर किया गया है।


इसी तरह मनीष शर्मा का स्थानांतरण जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी किया गया है। उनका तबादला भी अनुकंपा के आधार पर हुआ है।


वहीं स्वप्निल मयाल को जनपद देहरादून से सतर्कता मुख्यालय, देहरादून स्थानांतरित किया गया है। उनका स्थानांतरण जनहित में किया गया है।
तीनों अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *