20 करोड़ की कथित मांग! आरोपी बाबा की पैरवी में उतरा संत, आश्रम में मांडवाली की चर्चाओं से संत समाज में हलचल

महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपों में घिरे बाबा को कानूनी शिकंजे से बाहर निकालने की कथित कोशिश, एक अन्य बाबा की भूमिका भी चर्चा में

हरिद्वार। महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल होने के गंभीर मामले में कानूनी शिकंजे का सामना कर रहे एक बाबा की पैरवी में अब कई बाबा उतर आए हैं। इतना ही नहीं, आरोपी बाबा को कानूनी कार्रवाई से राहत दिलाने के लिए हरिद्वार के एक आश्रम में कथित तौर पर मांडवाली की कोशिश किए जाने की चर्चाएं भी संत समाज में गर्म हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बाबा की ओर से कानूनी शिकंजे से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने के लिए एक अन्य बाबा से संपर्क किया गया। बताया जा रहा है कि इस कथित मध्यस्थता के दौरान 20 करोड़ रुपये की मांग का मामला सामने आया है। चर्चा है कि आरोपी बाबा का संदेश मिलने के बाद मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे बाबा अपनी पूजा छोड़कर बाहर आ गए और मामले को लेकर बातचीत शुरू हो गई। हालांकि, 20 करोड़ रुपये की कथित मांग और आश्रम में हुई बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

महिलाओं के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में घिरे किसी व्यक्ति को बचाने के लिए यदि संतं के नाम पर इस तरह की कथित सौदेबाजी होती है तो यह संत परंपरा और धार्मिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। धर्म और अध्यात्म की आड़ में किसी भी तरह के अनुचित दबाव या लेनदेन की कोशिश को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

फिलहाल, हरिद्वार के संत समाज में इस कथित मांडवाली और 20 करोड़ रुपये की चर्चा को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कानूनी पचड़े से बाबा को बचाने के लिए रुपयों की चर्चा करने वाला बाबा भी बड़ा रसिया है और इसके भी कई मामले उजागर हो चुके हैं। वैसे कथित तौर पर रुपयों की मांग करने वाला कालनेमि झूठ बोलने में माहिर है और इसके चंगुल में आर्थिक तौर पर फंसने वाले का बाहर निकल पाना भी आसान नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *