रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। गुरुवार सुबह इस घटना का पता चलने पर हड़कंप मच गया। मृतक साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्य थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी सहित पुलिस के अन्य अफसर हनुमानगढ़ कैंपस में पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या का कारण अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय परिसर में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। मंदिर परिसर में रहने वाला एक युवक घटना के बाद से ही गायब चल रहा है। बताते हैं की हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित कमरे में साधु राम सहारे दास रहते थे। इसी कमरे में उनका शव मिला है। उनके गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


