भाजपा छोड़ दर्जनों महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नं. 22 आर्यनगर में पार्वती नेगी के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कई महिलाओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, नगर निगम महापौर अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आर्यनगर पीर वाली गली में हुए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में महिलाओं के साथ युवाओं व बुजुर्गों ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि अब भाजपा सरकार का पतन शुरू हो गया है। भाजपा विधायक बेटी बचाओ नहीं बहु बेटियों का उत्पीड़न, बलात्कार कर रहे हैं। महंगाई अपने चरम पर है, जिस रसोई को हमारी माताएं बहने चलाती है आज वहां से दाल, सब्जी, गैस सिलेंडर आदि महंगाई के चलते गायब हैं। कोरोनाकाल में जब इंसान कीे नौकरी चली गयी, व्यापार ठप हो गया, बेरोजगारी सुरसा के मुह की तरह बढ़ रही है, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान पर है, महंगाई चरम पर है ऐसे में गृहिणियों को घर चलना भारी पड़ रहा है। महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें पिछले दो ढाई साल से काम नहीं करने दिया, लेकिन उन्होंने उनकी हिटलर शाही के आगे घुटने नहीं टेके। आज जिस प्रकार पार्वती नेगी के नेतृत्व में बिना डरे, बिना लालच के स्वेच्छा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है वह काबिले तारीफ है। हमें महिला शक्ति पर गर्व है। महिला विरोधी भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक का सफाया करने का समय आ गया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार व बलात्कार की घटनाये बढ़ती जा रही हैं, भाजपा विधायक बहु बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर पर उन्ही की पार्टी नेत्री ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है इससे पूर्व उनके एक और विधायक और संगठन मंत्री पर भी उन्हीं की भाजपा नेत्री ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। ऐसे में जब भाजपा नेता अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रेप जैसे दुर्दांत, समाज व महिला विरोधी कुकृत्य करेंगे तो अन्य महिलाओं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं। महिला विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि अब भारत को फिर से सिरमौर बनाना है और जन, विकास व महिला विरोधी भाजपा सरकार को देहरादून ही नहीं दिल्ली से भी उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम में युवाओं, बुजुर्गों को कांग्रेस में शामिल कर उनका स्वागत करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहाकि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ 24 घण्टे खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *