निर्माणाधीन मंदिर में चोरी का आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद

हरिद्वार। पुलिस ने निर्माणाधीन मंदिर में चोरी करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा महतौली निवासी जागेश्वर ने निर्माणाधीन मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा ग्राईन्डर मशीन, ड्रील मशीन शोल्डिंग आयरन मशीन आदि सामान चोरी करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था।


पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुधवार को बेगमपुल लक्सर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शाकिर अली पुत्र नवाब अली निवासी बडाबगड सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *