परिवार की चार महिलाओं की हत्या कर सनसनी फैलाने वाले आरोपी युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश़ में लगी थी। जिसके लिए पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ था।
विदित हो कि पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में 4 दिन पूर्व बरसुम गांव में संतोष राम पुत्र मोहनराम ने अपने ही परिवार की 4 महिलाओं की हत्या कर दी थी, जिसमंे से 3 महिलाओं की हत्या गला रेतकर की थी और फिर हत्यारे ने अपनी पत्नी का गला गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया और फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक अभी पुलिस आरोपी तक पहुंच पाती हत्यारे ने बड़ा कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली। आज दिवाली बगड़ क्षेत्र में हत्यारे का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की।


