गंगा में गाड़ी उतार कर हुडदंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक, कार सीज

हरिद्वार। आपरेशन मर्यादा के तहत नीलधारा नदी मंे कार धोने, चलाने पर तीर्थ की मर्यादा भंग करने वाले 10 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को भी सीज कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक चण्डी चौक के पास नील धारा नदी मंे बाहर से आए हुडदंगियों द्वारा अपनी थार कार को नदी में बीचों बीच उतारकर सेल्फी लेकर शोर-शराबा कर मां गंगा की मर्यादा को भंग किया जा रहा था। इस पर पुलिस टीम ने आपरेशन मर्यादा के तहत तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी 10 लोगों का चालान करते हुये थार गाड़ी को चौकी लाकर सीज कर दिया। सभी लोगो को आपरेशन मर्यादा का पालन करते हुये चेतावनी दी गयी दी गयी कि देवभूमि में आना है तो मर्यादाआंे का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *