राह चलती युवती से लूटा था मोबाइल, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के गोविन्दपुरी इलाके में बाइक सवारों द्वारा मोबाइल लूटने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को गोविन्दुपरी कालोनी ज्वालापुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल लूट के संबंध में मुकद्मा दर्ज काराया था। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए थे। आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम मोहित पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार व सुमित कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार निवासी दुर्गागढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताए।

पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *