“जो दूसरों की सुपारी देते हैं, उनकी सुपारी कौन देगा?” — साध्वी कंचन गिरि का पलटवार, सुनें वीडियो

हरिद्वार में संतों का विवाद गहराया: साध्वी कंचन गिरि का पलटवार, हरिगिरि और रविंद्र पुरी पर लगाए गंभीर आरोप


हरिद्वार। हरिद्वार में अखाड़ों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दुर्गाचार्य साध्वी कंचन गिरि ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों पर तीखा पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


साध्वी कंचन गिरि ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अपनी हत्या या आत्महत्या जैसी आशंका जताई थी। इस पर साध्वी कंचन गिरि ने कहा, “जो दूसरों की सुपारी देते हैं, उनकी सुपारी कौन देगा?” उन्होंने दावा किया कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।


इतना ही नहीं, साध्वी कंचन गिरि ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत हरिगिरि महाराज पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संपत्तियों को हड़पने का खेल खेला जा रहा है और कई मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह इन मामलों से जुड़े सबूत भी सार्वजनिक करेंगी।


साध्वी कंचन गिरि के इन बयानों से हरिद्वार के संत समाज में चल रहा विवाद और तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *