हरिद्वार। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश कर हीरो बनने की चाह ने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के कब्जे से अवैध तंमचा व जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।
विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध हथियारों संग विडियो वायरल हुआ। जिसका एसएसपी हरिद्वार संज्ञान लेते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक की शिनाख्त आशीष उर्फ मोंटू पुत्र जगपाल निवासी महाराजपुर कंला लक्सर के रूप में हुई। जिसे आज पुलिस ने पंचेवली शमशान घाट लक्सर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मिले अवैध तमंचे को जब्त कर पुलिस ने चालान कर दिया।


