डॉ. दीपक कुमार की माता सरला देवी का निधन, आज कनखल में होगा अंतिम संस्कार

हरिद्वार। आदर्श आयुर्वैदिक फार्मेसी व चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार की माता श्रीमती सरला देवी का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।


श्रीमती सरला देवी के निधन का समाचार मिलते ही उनके शुभचिंतकों और उन्हें जानने वाले लोगों ने शोक जताया। लोगों ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रीमती सरला देवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे कनखल स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *