रिलीव होने से पहले कैंप कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई कार्यक्रम
एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत हरिद्वार जनपद में तैनात 13 निरीक्षकों का प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। नई तैनाती पर रवाना होने से पूर्व सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह ने स्थानांतरित निरीक्षकों से मुलाकात की। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। साथ ही उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए नए तैनाती स्थल पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
ये निरीक्षक हुए स्थानांतरित
- राम किशोर सकलानी, हरिद्वार से रुद्रप्रयाग।
- नरेंद्र सिंह बिष्ट, हरिद्वार से चमोली।
- मनीष उपाध्याय, हरिद्वार से टिहरी।
- मनोहर सिंह, हरिद्वार से देहरादून।
- दिग्पाल कोहली, हरिद्वार से उत्तरकाशी।
- शांति कुमार, हरिद्वार से देहरादून।
- कमल मोहन सिंह, हरिद्वार से देहरादून।
- गोविंद कुमार, हरिद्वार से रुद्रप्रयाग।
- देवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार से उत्तरकाशी।
- वीरेंद्र चंद्र रमोला, हरिद्वार से देहरादून।
- प्रदीप बिष्ट, हरिद्वार से टिहरी।
- कुंदन सिंह राणा, हरिद्वार से देहरादून।
- जहांगीर अली, हरिद्वार से उत्तरकाशी।
विदाई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

