देहरादून। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड की ओर से चयन वर्ष 2025-26 में मुख्य आरक्षी ना०पु० (पुरुष) से अपर उप निरीक्षक ना०पु० (पुरुष) के पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के विभागीय स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से 13 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार विभागीय स्थानांतरण नीति के क्रम में पदोन्नति प्राप्त अपर उपनिरीक्षक ना०पु० (पुरुष) को उनके वर्तमान जनपद से दूसरे जनपद में स्थानांतरित किया गया है।






आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों के नाम, वर्तमान तैनाती वाले जनपद तथा स्थानांतरण के बाद नवीन जनपद का विवरण अंकित किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण के उपरांत निर्धारित जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


