कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशिक्षण का तृतीय चरण शुरू

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड देहरादून के निर्देशानुसार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र (एटीसी) हरिद्वार में 20 से 27 जुलाई तक छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया।


प्रशिक्षण में उत्तराखंड के सभी जनपदों एवं पुलिस इकाइयों से कुल 208 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इनमें देहरादून से 14, हरिद्वार 16, पौड़ी गढ़वाल 12, टिहरी गढ़वाल 10, उत्तरकाशी 9, रुद्रप्रयाग 9, चमोली 9, ऊधमसिंह नगर 17, नैनीताल 19, अल्मोड़ा 11, बागेश्वर 8, चम्पावत 9, पिथौरागढ़ 10, 31वीं पीएसी 11, 40वीं पीएसी 12, 46वीं पीएसी 12, आईआरबी प्रथम 10 तथा आईआरबी द्वितीय 10 प्रशिक्षु शामिल हैं।


प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश देवली ने कुंभ मेले का इतिहास एवं परंपराएं, कुंभ की संकल्पना तथा मेले में पुलिस की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया।


वहीं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद घिल्डियाल ने भीड़ के प्रकार, मेले में आने वाली भीड़ के व्यवहार, भीड़ नियंत्रण के सिद्धांत, योजनाओं एवं विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक जानकारी दी।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हर की पैड़ी क्षेत्र, चंडी चौक, आसपास के पार्किंग स्थलों तथा यात्रा मार्गों का स्थलीय भ्रमण भी कराया गया, ताकि कुंभ मेले के दौरान यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की वास्तविक परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *